भागलपुर। जिले के जोगसर थाना क्षेत्र के बूढ़ानाथ स्थित भाड़े के घर से एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

आरोप कि एक युवक ने उससे प्यार का नाटक कर संबंध बनाता रहा। इस दौरान वह गर्भवती हो गई। इसके बाद युवक ने एक दिन के लिए उसे दुल्हन बनाया और मौका मिलते ही गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

घटना के बाद माकन मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इधर, मृतका की मां ने महिला के पति और ससुर के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया है। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *