खगड़िया-महेशखूंट नेशनल हाईवे 31 पर संसारपुल ढाला का पास ट्रक और मैजिक की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गयी, जबकि दो घायल हो गए।

मृतकों में महेशखूंट दुखा टोला के प्रिन्स कुमार (30 वर्ष), गोछारी के सूरज कुमार (26 वर्ष) और गोगरी जमालपुर कुर्मी टोला के फिजूल मंडल (50) शामिल हैं। दोनों घायल किसी दूसरे जगह अपना इलाज़ करवा रहे हैं। घटना के संबंध में बताया गया कि ट्रक महेशखूंट से खगड़िया आ रहा था जबकि मैजिक वैन खगड़िया से महेशखूंट जा रही थी। मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित संसारपुर ढाला के पास दोनों की आपस में टक्कर हो गयी।

मैजिक सड़क किनारे गड्ढे में गिर गयी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तीनों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। मौके का फायदा उठाकर चालक ट्रक छोड़कर भागने में सफल रहा। इधर घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेजा। यहाँ परिजनों और शुभचिंतकों की भीड़ उमड़ पड़ी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *