नवगछिया : नवगछिया स्टेशन पर राजधानी एक्सप्रेस से पटना जाने के क्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जदयू कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया. राजधानी एक्सप्रेस नवगछिया स्टेशन पर करीब सात मिनट विलंब से पहुंची थी. ट्रेन रुकते ही कार्यकर्ताओं ने जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिये.
Total Downloads: 116
– कार्यकर्ताओं ने लगाये जिंदाबाद के नारे तो ट्रेन बॉगी के गेट पर आए नीतीश
– कार्यकर्ताओं का किया अभिवादन, कार्यकर्ताओं ने सौंपा बुके
प्रारम्भ में मुख्यमंत्री बाहर नहीं निकले लेकिन जैसे ही ट्रेन खुलने को हुई कि मुख्यमंत्री ने बाहर निकल कर कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया और कार्यकर्ताओं ने सीएम को पुष्प गुच्छ भी दिया. इस दौड़ान भी कार्यकर्ता जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे.

इस अवसर पर आयुक्त राजेश कुमार, जिलाधिकारी प्रणव कुमार, नवगछिया एसपी सुश्री निधि रानी, नवगछिया के एसडीओ मुकेश कुमार, एसडीपीओ प्रवेन्द्र भारती, जदयू के जिलाध्यक्ष चंदेश्वरी प्रसाद सिंह, विमलदेव राय, अजीत कुमार, मिलन सागर, हुलास सिंह, प्रकाश राय, गायक मिथुन महुआ, गौतम कुमार आदि अन्य भी थे. इस अवसर पर नवगछिया पुलिस प्रशासन द्वारा कटिहार बरौनी रेलखंड पर सुरक्षा के आवश्यक बंदोबस्त किये गए थे. कटरिया, नवगछिया, खरीक और बिहपुर में दंडाधिकारियों और पुलिस बलों की तैनाती की गयी थी.

