नवगछिया : विगत तीन दिनों से विक्रमशिला सेतु व पथ पर लग रहा जाम शुक्रवार को भी यथावत रहा. शुक्रवार को भी सुबह नौ बजे के बाद विक्रमशिला सेतु पर भयानक जाम लग गया. प्रशासनिक पदाधिकारियों के नई व्यवस्था के कारण भी जाम की स्थिति यथा वत रही है. प्रशासनिक पदाधिकारियों के अनुसार शुक्रवार को सेतु पर चार से पांच घंटे तक भीषण जाम लगा रहा. हालांकि दिन भर रह रह कर जाम लगने की सूचना आती रही है.

– विक्रमशिला सेतु व पथ पर चौथे दिन भी लगा रहा भीषण जाम

– नहीं काम आयी नई व्यवस्था

– चार चक्का व बड़े वाहनों तो फंस ही रहे थे मोटरसाइकिल चालाकों को भी हुई परेशानी

मालूम हो कि जाम से निपटने के लिए 30 जून तक जाह्नवी चौक पर दंडाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है जो शुक्रवार को अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद दिखे. अमूमन शुक्रवार को भी चार चक्का और बड़े वाहनों को भागलपुर जाने या आने में दो से तीन घंटे का समय लग रहा था. जबकि रेलिंग पर वाहनों के अत्यधिक परिचालन हो जाने के कारण मोटरसाइकिल सवार को भी पुल पार करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था.

रोजाना इस तरह की शिकायत सामने आ रही है किसी छात्र का क्लाश मिस हो गया तो कोई अपनी ड्यूटी पर देर से पहुंचा. नवगछिया निवासी स्नकोत्तर से राजनीति शास्त्र की पढ़ाई कर रहे राहुल कुमार ने कहा कि विगत तीन दिनों से वे समय पर क्लास नहीं पहुंच पा रहे हैं जिससे उनका एक या दो क्लास छूट जा रहा है. दूसरी तरफ नवगछिया निवासी सुनील कुमार ने बताया कि वे नवगछिया अपनी दुकान का सामान लाने गये थे.

अमूमन दो से तीन घंटे में वे सामान ले कर अपनी दुकान आ जाते थे लेकिन शुक्रवार को दिन भर उन्हें दुकान बंद करनी पड़ी. नवगछिया अनुमंडल अस्पताल का ऐबुलेंस जाम में रोज फंस रहा है, जिससे मरीज विलंब से जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं. परवत्ता के थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव ने कहा कि शुक्रवार को जाम से लोगों को कुछ राहत जरूर मिली थी. शुक्रवार को चार से पांच घंटे तक ही जाम लगा था.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *