नवगछिया : रामकृष्ण मिशन में पढ़ाई कर रहे नवगछिया के छात्र आदेश कुमार पांडे ने 12 वीं सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में 91.2 फिसदी अंक प्राप्त किया है. छात्र आदेश के दादा दयानंद पांडेय और पिता अजीत पांडे अपने बच्चे की इस उपलब्धि पर काफी खुश है. मालूम हो कि आदेश ने पूर्व में ही डब्लूई जेईई की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर लिया है. माता-पिता व उनके परिजनों को छात्र से काफी उम्मीद है.

नारायणपुर – जवाहर नवोदय विद्यालय नगड़पारा के सीबीएससी बारहवीं की परिक्षा में राशिद अफजल कुल 88.4 प्रतिशत अंक लाकर नवोदित टाँपर बना.प्राचार्य डा.ब्रजैश कुमार ने बताया कि इस बार बारहवीं के परिक्षा परिणाम पिछले वर्ष की तुलना में छात्र एवं छात्रा ने बेहतर प्रदर्शन किया. परिक्षा में शामिल सभी 39 छात्र उत्तीर्ण हुए.उत्तीर्णता प्रतिशत सत प्रतिशत रहा.

दस छात्रों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक तथा 36 छात्र छात्रा ने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्णता हासिल की. कुल 39 में 28 छात्र एवं 11 छात्रा शामिल थे.सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले छात्र क्रमशः राशिद अफजल 88.4 प्रतिशत, राजकुमार 85.6 प्रतिशत, रवि कुमार 84 प्रतिशत, अमित कुमार 82.8 प्रतिशत, सिंन्टु कुमार 82.2 प्रतिशत, छात्रा में स्नेहलता 79.8 प्रतिशत एवं पल्लवी ने 76.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए.

नवोदय बिधालय परिवार द्वारा छात्रों के सफलता पर बधाई दी एवं उज्जवल भविष्य की कामना की. मौके पर डा.उमाशंकर प्रसाद, मनीष कुमार उर्फ मन्नू, मुकेश कुमार सिंह सहित अन्य शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारी ने बधाई दी.

 

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *