Naina

नवगछिया :नवगछिया बाजार के घाट ठाकुरबाड़ी मे अंतिम दिन मुख्य आकर्षण श्री श्याम प्रभु का छप्पन भोग में 56 महिलाओं द्वारा राजस्थान से आए नृत्य नाटिका कलाकारों के साथ नृत्य करते हुए श्याम बाबा को छप्पन भोग का प्रसाद लगाया जिसमें सभी महिलाओं ने नृत्य कर सभी श्रोताओं का मन मोह लिया|

जोत का कार्यक्रम के बाद सांवरिया सरकार संस्था द्वारा आयोजित श्याम महोत्सव में विभिन्न शहर से आये हुए गायक एवं गायिका द्वारा भजन नृत्य के द्वारा भक्तों को खूब झुमाया वही दरभंगा से आये तरुण द्वारा सपनों का घर तैयार सांवरे श्रोता झूमे भागलपुर से नेहा, चंचल टाटानगर से आशुतोष तिवारी बंगलोर से प्रियंका गुप्ता हारे का सहारा है कोलकाता से शुभम रुपम घुंघटियो आगे आ गयो जी पीहरीयो श्याम भज ले घड़ी दो घड़ी एवं स्थानीय कलाकारों ने नवगछिया शहर को श्याम रंग मे रंग दिया |

पंडाल में श्याम भक्तों की भीड़ को देखते हुए सांवरिया सरकार के खास कर राहुल यदुका के साथ किशन पोद्दार, काशी गुप्ता, किशन चौधरी खुद पंडाल मे मोर्चा को संभाल रखा था प्रेम से लोगो को बैठने की जगह बना रहे थे वही महिलाओ की अच्छी खासी भीड़ देखी गई युवतियां श्याम भजनों मे नृत्य करती नजर आई|

बताते चले कि भीड़ इस कदर बढ़ गई थी कि उम्मस भड़ी गर्मी मे भी जगह कम पड़ने लगे रास्ते से पंडाल तक फुहार की व्यवस्था की गई बिजली की चकाचौंध रौशनी मे नजारा बिलकुल अद्भू लग रहा था |

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *