नवगछिया – राजद छात्र संघ के द्वारा शनिवार को मदन अहिल्या महिला महाविद्यालय के प्रचार्य भावना झा का पुतला राजद छात्र संघ की अध्यक्ष रुबी कुमारी के नेतृत्व में फूकां गया. छात्र संघ के द्वारा दस सूत्री मांग किया है. जिसमें छात्र संघ के सदस्यों को अभी तक कार्यालय नहीं दिया गया, छात्र संघ के द्वारा पहले भी कॉलेज प्रशासन को छात्र संघ के कार्यालय के लिए आवेदन दिया गया था.

जिसमें कि प्रचार्य द्वारा बताया गया कि सात दिन के अंदर कार्यालय उपलब्ध हो जाएगी. सात दिन के बाद भी कॉलेज प्रशासन के द्वारा कार्यालय मुहैया नहीं कराया गया, छात्र संघ के खाता के बारे मे भी कॉलेज प्रशासन द्वारा संघ के सदस्यों को कोई जानकारी नहीं दी जा रही हैं. पुछने कहते कि अपना खाता स्वयं खुलवाओ, कॉलेज मे एक-दो शिक्षक को छोड़कर एक भी शिक्षक समय पर नहीं आते है कॉलेज अतिथि के तरह आते है और अतिथि के तरह जाते है, प्रचार्य के लापरवाही के वजह से शिक्षण व्यवस्था खत्म हो चुकी है, कॉलेज में साफ सफाई पर बहुत कम ध्यान दिया जा रहा है,

कॉलेज में खेल विभाग द्वारा विद्यार्थि को खेलने की कोई समाग्री नहीं देते है, विद्यार्थि तो आते है, लेकिन शिक्षण पढ़ाना नहीं चाहते है, इन्हीं सभी समस्याओं को लेकर छात्र संघ के सदस्यों ने महाविद्यालय के प्रचार्य भावना झा का पुतला दहन किया गया. महाविद्यालय के छात्र संघ अध्यक्ष रुबी कुमारी ने कहा कि कॉलेज प्रशासन इस सभी बातों पर जल्द से अमल नहीं करेंगे तो छात्र संघ के द्वारा आंदोलन किया जाएगा.

इस मौके पर अध्यक्ष रुबी कुमारी, महासचिव सींकी कुमारी, कोषाध्यक्ष रिता सिंह एवं तिलकामांझी भागलपुर घात्र राजद कि उपाध्यक्ष अराधना रानी तथा छात्र संघ जीबी कॉलेज के अध्यक्ष सुकेश कुमार, उपाध्यक्ष मणिकांत यादव व अन्य कई छात्र संघ के सदस्य उपस्थित थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *