आंधी-बारिश और ओले गिरने से भारी नुकसान हुआ। कहीं घरों के छप्पर उड़ गये तो कहीं पेड़ उखड़कर गिर गये। कई जगह करंट प्रवाहित बिजली के तार गिरने से आग लग गई। वहीं आम को काफी नुकसान हुआ। वहीं तेज बारिश के कारण शहरों की सड़कों पर पानी फैल गया, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई। वहीं नवगछिया अनुमंडल में आंधी-बारिश का असर नहीं देखा गया।

गोराडीह में सोमवार देर शाम आए तेज आंधी- तूफान के साथ बारिश और ओले गिरने से लोगों को भारी नुकसान हुआ। हालांकि किसी के जानमाल को नुकसान होने की सूचना नहीं मिली है। लगभग 40 मिनट तक चक्रवाती तूफान के साथ बारिश हुई। इस दौरान लगातार ओले भी गिर रहे थे, जिससे क्षेत्र में तबाही मच गई।

कई लोगों के घर उपर बने छप्पर हवा में उड़ गये तो कई जगहों पर पेड़ उखड़ कर गिर गये। वज्रपात भी लगातार हो रहे थे, जिसकी चपेट में आने से विरनौध चौक पर एक ताड़ के पेड़ में आग लग गई। वहीं आम के फसल को काफी नुकसान होने की सूचना है।किसानों के बगीचे में भारी मात्रा में आम गिर कर बर्बाद हो गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *