नवगछिया : नवगछिया एसडीओ मुकेश कुमार व अपर समाहर्ता भागलपुर ने मंगलवार को बाबा बिशु राउत पुल पहुंच पथ निर्माण कार्य की कार्य प्रगति एवं विस्थापित लोगों के पुनर्वास को लेकर हुए कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने बताया कि पहुंच पथ का निर्माण कार्य काफी धीमी गति से किया जा रहा है.

– कार्य मे तेजी लाने का दिया निर्देश

– विद्यालय से बाबा विशु राउत सड़क के लिए एक सौ मीटर जमीन का होगा अधिग्रहण

– सीओ को प्रस्ताव तैयार कर भेजने का दिया निर्देश

– अपर समाहर्ता भागलपुर व एसडीओ ने बाबा विशु राउत पुल पहुच पथ एवं विस्थापित लोगो के पुनर्वास के प्रगति का किया निरीक्षण

जिस तरह कार्य हो रहा है ऐसे में मानसून पूर्व सड़क का निर्माण पूरा करना संभव नहीं है. इस संबंध में एसडीओ ने कार्य करा रहे अभियंता एवं संवेदक को कार्य में तेजी लाने का निर्देश देते हुए उसे नोटिस दिया है. वहीं उन्होंने कदवा विद्यालय की घेराबंदी का कार्य करने व विद्यालय का सड़क निर्माण कार्य अविलंब आरंभ करने का निर्देश दिया है. पूर्व के पुनर्वासित प्रस्ताव में कौशल ठाकुर का नाम छूट जाने के कारण इस संबंध में नवगछिया सीओ उदय कृष्ण यादव को इस संबंध में अविलंब प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया है.

इसके अलावा कदवा विद्यालय के पास से विशु राउत सड़क के लिए भूमि अधिग्रहण किए जाने को लेकर भी उन्होंने नवगछिया सीओ को आवश्यक दिशा निर्देश दिया है. एसडीओ ने कहां के 100 मीटर में भूमि अधिग्रहण किया जाना है. इसको लेकर सीओ नवगछिया को लीज नीति के तहत प्रस्ताव तैयार कर भेजने का निर्देश दिया है. निरीक्षण के दौरान सीईओ उदय कृष्ण यादव, माले नेता रामदेव सिंह, मुखिया अजय कुमार सिंह, अशोक सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

 

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *