बिहार के कई हिस्सों में आज भारी बारिश की आशंका है। मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटीय इलाकों सहित बिहार और झारखंड में आंधी-तूफान की आशंका जताई है। साथ ही बिहार सहित कई राज्यों में अलर्ट भी जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, अगले दो दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में तेज हवाएं चलने, बारिश और आंधी-तूफान आने का अनुमान है। बता दें कि आंधी-तूफान की इस भयंकर तबाही में देश के तीन राज्यों बिहार, यूपी और झारखंड में करीब 39 लोगों की मौत हो गई थी जबकि कई घायल हो गए थे।

बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक, आंधी-तूफान से राज्य में मंगलवार रात 19 लोगों की मौत हो गई थी। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले कुछ दिनों में बिहार सहित कई अन्य राज्यों में भी भारी बारिश हो सकती है।


