नवगछिया : एन एच 31 पर कोढ़ा थाना क्षेत्र के कोढ़ा पावर हाउस के समीप एक अज्ञात पिकअप वैन ने एक स्कूटी में ठोकर मार दी। इसमें स्कूटी पर सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य जख्मी हो गए। मृतक की पहचान अजय कुंवर- 34 वर्ष के रुप में हुई। अजय कुंवर पूर्णिया के मरंगा स्थित विद्या विहार इंस्टीटयूट आफ टेक्नोलाजी में सहायक प्रोफेसर के पद पर कार्यरत थे। वे मूल रुप से समस्तीपुर के रहने वाले थे।
Total Downloads: 116
जानकारी के अनुसार अजय कुंवर स्कूटी से भागलपुर जा रहे थे। उनके साथ पूर्णिया निवासी सह इसी संस्था के प्रोफेसर अमित कुमार ¨सह भी थे। वे लोग ज्यों ही पावर हाउस के समीप पहुंचे, विपरीत दिशा से आ रही अज्ञात पिकअप वैन से ठोकर मार दी। इसमें अजय कुंवर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अमित कुमार गंभीर रुप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा दोनों को कोढ़ा पीएचसी लाया गया।

यहां अजय कुंवर को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि प्राथमिक उपचार के बाद अमित कुमार को पूर्णिया रेफर कर दिया गया। उनका उपचार पूर्णिया स्थित मैक्स हास्पीटल में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही कोढ़ा पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने स्कूटी को अपने कब्जे में लेकर अज्ञात वाहन का पीछा भी किया। परंतु तब तक अज्ञात पिकअप वैन लेकर चालक काफी दूर निकल चुके थे।

