नवगछिया : डीआई दयानंद प्रसाद के नेतृत्व में शुक्रवार को नवगछिया बाजार के कई दवा दुकानों में छापेमारी की गयी. छापेमारी के क्रम में नवगछिया स्थित मां काली मेडिकल स्टोर से एक संदिग्ध दवा बरामद होने की बात कही गयी है.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 352
उक्त दवा का नाम इंडोस्पास है जो बुखार या बदन दर्द, सर दर्द में काम आती है. श्री प्रसाद ने कहा कि संदिग्ध दवा को जांच में भेजा जा रहाहै. जांच रिर्पोट आने के बाद कार्रवाई की जायेगी. शुक्रवार को नवगछिया केदुर्गा मंदिर रोड में श्री मेडिकल हॉल, नवगछिया के ही चंदन मेडिकल हॉल, तिरूपति मेडिकल हॉल, सिंह ड्रग ऐजेंशी की भी जांच की गयी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

