नवगछिया। इस्माइलपुर-बिंदटोली तटबंध के स्पर संख्या-07 पर गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। सोमवार शाम 6 बजे यहां जलस्तर 31.34 मीटर दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में जलस्तर में करीब 10 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई है। हालांकि, फिलहाल तटबंध की स्थिति सुरक्षित बताई जा रही है।

स्पर संख्या-07 पर जलस्तर का चेतावनी स्तर 30.60 मीटर और खतरे का स्तर 31.60 मीटर निर्धारित है। वर्तमान जलस्तर खतरे के निशान से महज 26 सेंटीमीटर नीचे है। ऐसे में जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए तटबंध क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है।

33.50 मीटर रहा है उच्चतम बाढ़ स्तर

स्पर-07 पर अब तक का उच्चतम बाढ़ स्तर 33.50 मीटर दर्ज किया गया है। वर्तमान जलस्तर इस स्तर से नीचे है, लेकिन पानी बढ़ने का सिलसिला जारी रहने से विभागीय स्तर पर स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

जलस्तर बढ़ने के बावजूद फिलहाल तटबंध की स्थिति सुरक्षित बताई गई है। विभाग के स्तर से संवेदनशील बिंदुओं की निगरानी की जा रही है, ताकि जलस्तर में अचानक बढ़ोतरी होने पर समय रहते आवश्यक कदम उठाए जा सकें।

पुल बंद होने के बाद बढ़ सकती है चुनौती

विक्रमशिला सेतु बंद होने के बाद नदी के रास्ते आवागमन का महत्व बढ़ गया है। ऐसे में जलस्तर में वृद्धि के बीच जहाजों के परिचालन को सुचारु रखना प्रशासन के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। जलस्तर, धारा की स्थिति और नदी में सुरक्षित परिचालन पर प्रशासन की निगाह बनी हुई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *