नवगछिया : रंगरा सहायक थाना क्षेत्र के मदरौनी गांव में शुक्रवार को रात मदरौनी पंचायत के मुखिया एवं रंगरा मुखिया संघ के अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह उर्फ मुन्ना के सफारी गाड़ी पर हुए गोली बारी के मामले में अज्ञात अपराधियों के विरूद्ध रंगरा सहायक थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. इधर इस घटना के बाद मदरौनी के मुखिया अजीत मुन्ना और उनका पूरा परिवार डरा सहमा है.

मुखिया ने कहा कि पुलिस उन्हें सुरक्षा नहीं दे रही है. ऐसी स्थिति में अपराधी कभी भी उनकी जान ले सकते हैं. मुखिया ने शनिवार को पुलिस जिले के सभी वरीय पदाधिकारियों को इस संदर्भ में लिखित आवेदन भेज कर जान माल की सुरक्षा करने की गुहार लगायी है. मुखिया ने कहा कि शुक्रवार की रात गनिमत थी कि वे अपने वाहन में नहीं थे, अन्यथा अपराधी उनकी जान ले लेते. मुखिया ने कहा कि इलाके में सक्रिय अपराधी कई बार उन्हें जान मारने की धमकी दे चुके हैं और दूसरी तरफ विगत वर्षों उन्हें दी गयी सुरक्षा पुलिस ने वापस ले ली है. ऐसी स्थिति में अगर उन्हें अपराधियों से खतरा है. अगर भविष्य में कुछ अनहोनी की घटना होती है तो इसके लिए पुलिस भी जिम्मेदार होगी.

मुखिया संघ ने किया सुरक्षा देने की मांग

रंगरा मुखिया संघ के सदस्यों ने कहा कि यह घटना दुखद है. जनप्रतिनिधियों को सुरक्षा की गारंटी पुलिस को देनी चाहिए. इस घटना के बाद मदरौनी मुखिया को सुरक्षा व्यवस्था देने की मांग पुलिस से की जायेगी.

कहते हैं एसडीपीओ

नवगछिया के एसडीपीओ प्रवेंद्र कुमार भारती ने कहा कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पुलिस मामले में वैज्ञानिक अनुसंधान कर रही है. जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जायेगा.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *