राजधानी पटना के पॉश इलाका बोरिंग रोड में सोमवार की सुबह उस वक्त तमाशबीनों का मजमा लग गया, जब एक छात्र अपनी प्रेमिका और उसके नए ब्वॉयफ्रेंड को पीटने लगा। दोनों तरफ से जमकर लात-घूसे चले।
Total Downloads: 119
नए और पुराने प्रेमी को लड़ता छोड़कर किशोरी एसके पुरी थाने में पहुंच गई। सूचना पर पहुंची गश्ती पुलिस दोनों लड़कों को भी थाने लेकर चली आई। थाने में भी करीब घंटाभर हाई-वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। तीनों एक ही कक्षा के छात्र हैं। सभी की उम्र लगभग 17 वर्ष है। उनके अभिभावकों को बुलाने के बाद पुलिस ने मामले को रफा-दफा करा दिया। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार के अनुसार किसी पक्ष ने प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई। आपस में समझौता कर लिया।

जानकारी के अनुसार, बोरिंग रोड के एक कोचिंग संस्थान में पढऩे वाली कुम्हरार की किशोरी और डेहरी ऑन सोन निवासी किशोर के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वे एक ही कक्षा में पढ़ते हैं। किशोरी ने उससे संबंध तोड़ दिया और आलमगंज के एक लड़के से दोस्त कर ली। यह बात उसे नागवार गुजरी। इसको लेकर उनके बीच झगड़े हो रहे थे।
किशोरी ने पहले प्रेमी को बोरिंग रोड में मिलने के लिए बुलाया, जहां थोड़ी देर बाद लड़का उसे पीटने लगा। कुछ दूरी पर उसका नया ब्वॉयफ्रेंड खड़ा था। प्रेमिका को पिटता देखकर वह दौड़कर आया। इसके बाद दोनों लड़के आपस में मारपीट करने लगे और किशोरी वहां से भाग कर थाने पहुंच गई। उसने थाने में तहरीर भी दी, जिसमें लिखा कि वह लड़का उसे करीब चार महीने से परेशान करता था। सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड कर उसे बदनाम करना चाहता है। उसे चेतावनी देने के लिए कॉल करके बुलाया था।

