नवगछिया : रंगरा थाना क्षेत्र के रंगरा चौक के समीप एक मिठाई दुकानदार की मोटर साइकिल चुरा कर भाग रहे चोरों को लोगों ने एनएच 31 सडक पर खदेड़ कर पकड़ लिया. मोटरसाईकिल चोरी करते धराए चोरों की लोगों ने जमकर धुनाई कर दी. इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना रंगरा थाना अध्यक्ष कौशल कुमार को दी. रंगरा पुलिस मौके पर पहुंचकर चोर को पिटाई कर रहे लोगों की भीड़ से छुडा कर अपने कब्जे में ले लिया. इस बाबत गाड़ी मालिक रंगरा निवासी रामचंद्र साह के बयान पर रंगरा थाने में चोर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है.

पकडे गए मोटरसाइकिल चोर ने अपना नाम गोपालपुर थाना क्षेत्र के हरिजन टोला गोपालपुर निवासी दामोदर दास के पुत्र ध्रुवदास के रूप में बताया है. मिली जानकारी अनुसार रंगरा निवासी मिठाई दुकानदार रामचंद्र साह रंगरा चौक स्थित अपने घर पर सड़क किनारे मोटरसाइकिल लगाकर घर में खाना खा रहे थे. इसी दौरान पकड़े गए मोटरसाइकिल चोर ने सड़क किनारे खड़े मोटरसाइकिल को स्टार्ट कर लेकर भाग गए.

जब वे दुकान जाने के लिए बाहर निकले तो सड़क किनारे लगी हुई. मोटरसाइकिल गायब पाई गई. इसके बाद समीप के लोगों ने उन्हें एक अज्ञात युवक द्वारा मोटरसाइकिल को लेकर भागने की बात बताई. इसके बाद लोगों ने अन्य दूसरे मोटरसाइकिल से एनएच के जरिए नवगछिया की ओर मोटरसाइकिल चुरा कर भाग रहे चोरों का पीछा कर भवानीपुर चौक के समीप दबोच लिया. इसके बाद पकड़े गए चोरों की लोगों ने जमकर धुनाई कर दी और धुनाई के बाद चोर को लोगों ने मौके पर पहुंची रंगरा पुलिस के हवाले कर दिया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *