खरीक : नवगछिया नदी थाना क्षेत्र के कोसी पार सिहकुण्ड में सत्यम कुमार सिंह ने चंडी भगवती मंदिर से पाठा को बली बलि देने वाला काता निकाल कर जमकर उपद्रव किया. पूर्व का खुन्नस निकालने के लिए सत्यम ने छाता लेकर अपने प्रतिद्वंदी राजा कुमार पर प्रहार कर दिया.जान बचाने के क्रम में काता उसके उंगली पर लग गया जिससे राजा जख्मी हो गया.

युवक के उपद्रव को देख कर बीच बचाव करने आये ग्रामीण मंचन सिंह भी काता के प्रहार से जख्मी हो गया.घटना की सूचना मिलने पर जख्मी युवक का पिता विष्णु देव पासवान जब मौके पर पहुंचा तो उसे भी उपद्रवी युवक ने काता से प्रहार किया जिससे विष्णु देव भी जख्मी हो गया.जख्मी लोगों का इलाज स्थानीय चिकित्सालय में किया गया.

इस संदर्भ में दोनों पक्ष की ओर से नदी थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है. इस संदर्भ में पूछे जाने पर नदी थाना प्रभारी ओम प्रकाश दुबे ने कहा दोनों पक्षों की ओर से मारपीट करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए थाना में आवेदन दिया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *