नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी गांव स्थित पंजाब नैशनल बैंक से इंदिरा आवास योजना के तहत खाते में आई राशि को घर बनाने के लिए राशि की निकासी कर बैंक से निकली महिला श्रीपुर निवासी रूबी देवी पति भिखारी सिंह से मोटरसाइकिल सवार दो अपराधियों ने झपटा मार कर 55000 की छिनतई कर ली है. पीड़ित महिला रूबी देवी ने बताया कि बुधवार को दोपहर 12 बजे के आसपास अपनी पुत्री के साथ तेतरी पंजाब नैशनल बैंक पैसा निकासी करने के लिए गई थी. उन्होंने बताया कि खाते में आवास योजना के तहत उनके खाते में राशि आई थी. खाते में राशि आने के बाद घर निर्माण के लिए पैसे की निकासी करने के लिए गई थी. करीब एक बजे के आसपास पैसे की निकासी हुई.


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

– अपराधियों ने महिला से की 55 हजार की छिनतई

– काले रंग की पलसर मोटरसाइकिल पर सवार दो अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

– इंदिरा आवास योजना की राशि को महिला ने घर बनाने के लिए की थी निकासी

पैसे की निकासी के बाद पैसे को एक पॉलिथीन में रखकर घर के लिए निकली. बैंक से निकलने के बाद कुछ ही दूर पर काले रंग की पलसर मोटरसाइकिल से एक अपराधी आगे बढ़ा और दूसरा अपराधी पीछे से पैदल चलकर आ रहा था. मोटरसाइकिल सवार अपराधी आया और मुझे धक्का मार दिया. धक्का मारने के बाद में फिर बगल होकर फिर आगे बढ़ी. मोटरसाइकिल सवार अपराधी द्वारा फिर से धक्का मार दिया. दूसरी बार धक्का लगने के बाद जब उसे मैंने कहा कि आप बगल होकर निकलिए बार-बार धक्का क्यों मारते हैं.

इतने में पीछे से पैदल आ रहे युवक ने मेरे हाथ से पैसा वाला पॉलीथिन छीन लिया और मोटरसाइकिल पर बैठ गया. इतने में मेरी पुत्री ने उसका हाथ पकड़ लिया. हाथ पकरने के बाद मोटरसाइकिल चला रहे अपराधी ने मुझे धकेल दिया. दूसरे अपराधी ने मेरी पुत्री को दो-चार थप्पड़ लगाया और फिर उसे भी धकेल दिया. अपराधी के धकेलने के बाद हम लोग गिर गए और दोनों अपराधी मोटरसाइकिल से वहां से एनएच की फरार हो गया. जब तक मैंने हल्ला किया तब तक दोनों मोटरसाइकिल से वहां से भाग चुका था.

महिला ने बताया कि वह मंगलवार को भी बैंक में पैसा निकालने के लिए गई थी. मंगलवार को उन्होंने पांच हजार की निकासी की थी. मंगलवार को भी दोनों युवक पंजाब नैशनल बैंक में था. महिला ने बताया कि इंदिरा आवास योजना के तहत उनके खाते में घर बनाने के लिए राशि आई थी. घर निर्माण कार्य के लिए ही उन्होंने पैसे की निकासी की थी. अपराधियों द्वारा पैसे छीन लिए जाने के बाद महिला का रो रो कर बुरा हाल है.

महिला ने कहा कि अपराधियों ने उनके पैसा छीन कर घर बनाने के सपने को चूरचूर कर दिया अब हम घर का निर्माण कैसे करेंगे. पीड़ित महिला रूबी ने घटना के संबंध में नवगछिया थाना में दो अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध लिखित आवेदन दिया है. नवगछिया थाना अध्यक्ष सत्येंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है. पुलिस द्वारा बैंक के सीसीटीवी कैमरे को खंगाला गया है. सीसीटीवी कैमरे में आई तस्वीर स्पष्ट नहीं है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. जल्द ही पुलिस मामले का उद्भेदन कर अपराधियों को गिरफ्तार करेगी.

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet