नवगछिया  : कटिहार बरौनी रेल खंड के नवगछिया स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर नवगछिया एसपी आवास के समीप अपराधियों ने एक अज्ञात महिला की गला रेत कर हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया है. सुबह जब दानापुर कामाख्या डाउन एक्सप्रेस नवगछिया स्टेशन पहुंचने को थी तो ट्रेन के चालक की नजर महिला के शव के पड़ी तो चालक के स्तर से ही सूचना पुलिस को दी गयी. मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक छानबीन के बाद शव को ट्रेक से हटाया. रेल डीएसपी एवं नवगछिया राजकीय रेल थाना के थाध्यक्ष अनि भोला महतो ने मामले की छानबीन घटना स्थल पर पहुंच कर की है. पुलिस ने ट्रेक के पास से ही दो चाकू बरामद किया है.


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

एक चाकू खून सना है. एक खून सना रूमाल,लगभग दो मीटर की एक रस्सी जिस पर खून के छीटें लगे हुए हैं. पुलिस ने शवको करीब पांच घंटे तक ट्रैक के समीप ही रखा. आस पास के कई लोगों ने शव को देखा लेकिन शिनाख्त नहीं हो पायी. महिला के अंत: वस्त्र आंशिक रूप से फटे हुए हैं. जिससे लोग तरह तरह की आशंका व्यक्त कर रहे हैं. आशंका है कि महिला के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गयी है. महिला का परिधान को देख कर लगता है कि महिला साधारण मध्यमवर्गीय परिवार की होगी.

पुलिस का मानना है कि अपराधियों ने धार दार हथियार से पहले महिला की हत्या गला रेत कर की है फिर हत्या को दुर्घटना का रूप देने के लिए शव को रेलवे ट्रैक पर छोड़ कर भाग गये. महिला ने गुलाबी रंग की सारी और ब्लाउज, छिटदार उजला और पीले रंग का पेटीकॉट, हरा व गुलाबी रंग की लहठी और चूड़ी, दो लड़ी वालीमोतियों की माला, कान में उजला सितारा बिठाया हुआ टाप्स और पैर में काले रंग की चप्पल पहने हुई है.

रेलवे ट्रैक पर ही हत्या किये जाने की आशंका

पुलिस कह रही है कि महिला की हत्या कर अपराधियों ने रेलवे ट्रैक पर फेंका गया है. लेकिन महिला चप्पल पहने हुई है, जहां पर गला रेल कर हत्या की गयी है वहां ट्रैक के पत्थर के पास काफी रक्तस्त्राव भी हुआ है, कुछ दूर तक खून के छिंटे भी गये हैं. जिससे आशंका व्यक्त किया जा रहा है कि महिला को अपराधियों ने विश्वास में लेकर रेलवे ट्रेक पर लाया और वहां महिला कीहत्या गला रेत कर कर दी.

संदेहास्पद स्थिति देखते हुए भागलपुर में होगा पोस्टमार्टम

नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में महिला की हत्या ममाले में संदेहास्पद स्थिति देखते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर जेएलएनएमसीएच रेफर कर दिया है. देर शाम तक भागलपुर अस्पताल में भी महिला का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया था. इधर जीआरपी के थानाध्यक्ष अनि भोला महतो ने बताया कि सर्वप्रथम पुलिस महिला के शिनाख्त का प्रयास कर रही है और मामले में पोस्टमार्टम रिर्पोट आने का भी इंतजार है. पुलिस जल्द से जल्द मामले का उद्भेदन कर अपराधियों को सलाखों के पीछे भेज देगी.

 

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet