नवगछिया में राष्ट्रीय राजमार्ग पर खूनी खेल जारी है. पिछले 36 घंटों में राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुल नौ लोगों की मौत हो गयी है. बुधवार को अलसुबह नारायणपुर के राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गयी थी.
बुधवार को देर शाम नवगछिया थाना क्षेत्र के कचहरी के पास एनएच पर हुए सड़क हादसे में दो बाइक सवार, गुरूवार को रंगरा के भवानीपुर टावर चौक के पास एक की मौत,

बुधवार को देर शाम बिहपुर के मड़वा गांव में हुए सड़क हादसे में भागलपुर के एक युवक की मौत हो गयी. दो दिनों में हुई इतनी मौत के बाद लोग प्रशासन की यातायात व्यवस्था पर उंगली उठाने लगे हैं.


