नवगछिया : विक्रमशिला सेतु पर चल रहे मरम्मती कार्य के कारण इन दिनों लगातार लग रहा जाम गुरूवार को नवगछिया तक पहुंच गया. दोपहर बाद से ही जीरोमाईल से लेकर नवगछिया स्टैंड तक भयानक जाम लग गया था. जाम में कई सवारी वाहनों को घंटे फंसे देखा गया. रोज रोज लग रहे जाम से नवगछिया के लोग आजिज हो गये हैं.
Total Downloads: 116
विभिन्न जगहों पर जाम को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश भी देखा जा रहा है. मालूम हो कि बुधवार को नारायणपुर के रामूचक के पास हुए सड़क हादसे में घायल मानसी निवासी सिकंदर यादव का एंबुलेंस जाम में फंस जाने से उसकी मौत हो गयी थी. नवगछिया अनुमंडल से प्रसूताओं को लेकर मायागंज जाने वाला ऐंबुलेंस भी लगातार जाम में फंस जा रहा है. जिससे प्रसूताओं की जान पर बन आती है.

इधर आजद हिंद मोरचा के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि जाम प्रशासनिक लापरवाही के कारण लगता है.विक्रमशिला सेतु से लेकर नवगछिया तक किसी तरह की यातायात की व्यवस्था नहीं है. जाम का सबसे बड़ा कारण है. अगर तत्काल जाम की समस्या का निदान नहीं किया गया तो आजाद हिंद मोरचा आंदोलन करने को विवश हो जायेगा.

