भागलपुर : ततारपुर के गोलाघाट में किराए के मकान में रहने वाली छात्रा शिल्पी कुमारी ने इंटर में फेल होने पर फंदे से लटक कर जान दे दी। गुरुवार की रात कमरे में पंखे में दुपट्टे से फंदा लगाकर उसने जान दे दी।
Total Downloads: 117
बुधवार को बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट आया था जिसमे छात्रा बॉयोलॉजी, फिज़िक्स और केमिस्ट्री में फेल कर गई थी।छात्रा खगड़िया के सबलपुर मोरकाही की रहने वाली थी। कोशी कॉलेज की छात्रा शिल्पी भागलपुर में रहकर पढ़ाई करती थी।

वह अपनी बड़ी बहन के साथ रहती थी। उसकी बहन गुरुवार को अपनी का इलाज कराने नेपाल के लिए निकली थी। मकान मालिक की सूचना पर गुरुवार देर रात परिजन और पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। शुक्रवार को छात्रा के शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया।

