छोटे उपभोक्ताओं के बकाए बिजली बिल पर राहत देते हुए ऊर्जा विभाग ने कहा है कि दो से तीन हजार रुपये का भुगतान कर उपभोक्ता अपना पूरा बकाया बिल माफ करवा सकते हैं। अच्छी बात यह कि उपभोक्ता यह राशि 12 किस्तों में दे सकते हैं। एकमुश्त बकाया भुगतान योजना पूरे जिले में एक जून से लागू हो गई है। योजना के तहत जिले के 70 से 80 हजार उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा।

साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के महाप्रबंधक (राजस्व) अरविंद कुमार ने बताया कि इसके तहत डीएस-1 श्रेणी के उपभोक्ताओं के पूर्व का बकाया कितना भी हो, उसे तीन हजार रुपये का भुगतान करना होगा। यह भुगतान 12 किस्तों में करने की छूट होगी। बकाये के साथ-साथ हर माह नियमित बिल भी जमा करना होगा।

ठीक इसी प्रकार कुटीर ज्योति -1 के उपभोक्ताओं को बकाये पर दो हजार रुपये अधिकतम 12 किस्तों में भुगतान की सुविधा होगी। इसका लाभ पाने के लिए उपभोक्ता बिजली बिल संग्रह काउंटर, संबधित कनीय अभियंता, सहायक अभियंता से संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने आगे बताया की यह योजना बीते सितंबर माह से फ्रेंचाइजी के अधीन इलाके को छोड़कर सभी जगह लागू है। उन्होंने आगे बताया कि इस योजना के तहत दी जा रही छूट राज्य सरकार के अनुमोदन के लिए लंबित है।

बिल जमा नहीं करने वालों पर होगा सर्टिफिकेट केस

जीएम ने बताया कि बिजली बिल नियमित भुगतान के लिए लोगों को प्रेरित करने के लिए योजना लागू की जा रही है। उन्होंने बताया इसके बाद भी उपभोक्ता अगर बकाया बिल का भुगतान नहीं नहीं करते हैं तो सर्टिफिकेट केस कर वसूली की जायेगी। उन्होंने बताया कि पूर्व में कई ग्रामीण क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर जलने, पोल टूटने, तार चोरी होने आदि कारणों से आपूर्ति लंबे समय तक बाधित रही थी। इसके बाद भी कई जगहों पर उपभोक्ताओं पर बिजली बिल का भार पड़ा था।

योजना का प्रचार-प्रसार का है आदेश

एकमुश्त बकाया योजना का प्रचार-प्रसार का आदेश मुख्यालय से आ रहा है। अधीक्षण अभियंता एसपी सिंह ने बताया योजना के बारे में लोगों को ज्यादा से ज्यादा लाभ दिलाने के लिए प्रचार-प्रसार किया जायेगा

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *