IMG_20160823_45944

नवगछिया : भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने सोमवार को नवगछिया के बाढ़ पीड़ित इलाकों का निरीक्षण किया। श्री हुसैन नवगछिया के खगड़ा, सहुपर्वत्ता, तेतरी कलबलिया धार, बिहपुर के ननकार, नरकटिया, रामनगर, नारायणपुर के नवटोलिया, इस्माइलपुर के डिमहा, स्पर संख्या एक और दो, गोपालपुर प्रखंड के बुधुचक आदि बाढ़ ग्रस्त गांव गए। श्री हुसैन ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों को देखने वाला कोई नहीं है। प्रशासन की और से पीड़ितों के लिए अबतक किसी प्रकार की सहायता उपलब्ध नहीं कराया गया है। लोग खुद भूखे रहकर अपने मवेशियों को किसी तरह जिन्दा रखे हुए हैं। पीड़ितों की समस्या को लेकर सरकार तनिक भी गम्भीर नहीं है। शाहनवाज हुसैन नन्हकार बांध पर दो दिनों से कैम्प कर रहे भाजपा के बिहपुर विधानसभा के पूर्व विधायक इ कुमार शैलेंद्र से मिले और उनकी हौसलाफजाई की। श्री हुसैन ने एक भाजपा नेता से निजी बातचीत के क्रम में कहा कि वास्तव में शैलेंद्र जी के दिल में जो जनता के लिए दर्द है वह नवगछिया के किसी नेता में नहीं है। श्री हुसैन ने खगड़ा में कहा कि इस रोड पर बड़ी गाड़ी व पैदल चलना भी बहुत ही मुश्किल है। इस बात को लेकर हम मुख्यमंत्री से बात करेंगे। यहाँ के प्रशासन को यहां पर तत्काल बाढ़ से प्रभावित लोगों को सुविधा मुहैया कराने का काम शुरू किया जाए। यहाँ शहानवाज हुसैन केला व्यवसायी से भी मिले। कहा कि केला पूरी तरह से बर्बाद हो चुके हैं। मौके पर सभी किसानों ने बताया कि 3 0 से 3 5 हजार रुपये कर्ज ले कर खेती किया था। अब कर्ज कैसे चुकता होगा यह सोच कर उन लोगों की नींद उड़ गयी है। सरकार से माँग है कि जल्द ही बाढ़ प्रभावित इलाकों में किसानों को फसल का मुआवजा दिया जाय। इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल, पूर्व जिला अध्यक्ष सुबोध सिंह कुशवाह, पूर्व नगर अध्यक्ष नरेश प्रसाद शाह, वर्तमान नगर जिला अध्यक्ष मुकेश राणा, रंगरा प्रखंड अध्यक्ष मुक्ति नाथ सिंह , फाइटर जेम्स, राजकुमार, खगरा गाँव के धीरज सिंह, व अन्य ग्रामीण लोग मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *