
भागलपुर : कोंग्रेस नेता गौरव राय ( ज़िला पार्षद) ने कोसी से भवनपुरा में हो रहे कटाव पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा की पिछले कुछ दिनों से भवनपुरा में कोसी नदी से कटाव हो रहा है । कटाव के कारन ग्रामीणों में भय व्याप्त है । कटाव होने के कारन भावनपुरा गांव का आस्तित्व खतरे में पर गया है । श्री राय ने कहा की अगर जल्द से जल्द कटाव निरोधी कार्य नही किया गया तो भावनपुरा गांव का अस्तिव खतरे में पर जायेगा । गौरव राय ने मुख्यमंत्री सहित जलसंसाधन विभाग के पदाधिकारियो से जल्द से जल्द कटाव निरोधी कार्य कराने की मांग की है । श्री राय ने कहा की अगर कटाव निरोधी कार्य शुरू नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जायेगा ।

