पटना एम्स के डॉक्टर के बेटे ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने की कोशिश की। गंभीर हालत में डॉ त्रिभुवन के बेटे अक्षत को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आईसीयू में उसकी हालत नाजुक है। बुधवार सुबह परिजनों को घटना की जानकारी तब हुई जब अक्षत के कमरे में से खून निकलता देखा। परिजन कमरे में गए तो वहां अक्षत खून में लथपथ पड़ा था।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

पुलिस ने बताया कि डॉ त्रिभुवन मूल रूप से सासाराम के रहनेवाले हैं। पटना एम्स में रेजिडेंट डॉक्टर हैं। वो फिजियोलॉजी विभाग में हैं। जबकि उनकी पत्नी डॉ नीलू गायनेकोलॉजिस्ट हैं। खगौल में प्राइवेट प्रैक्टिस करती हैं। डॉक्टर दंपती का बेटा अक्षत रेडियंट स्कूल में 10वीं कक्षा का छात्र है। मंगलवार रात में खाना खा कर सोने चला गया। रात करीब 1:00 बजे मां ने बेटे को पानी पीते देखा था।

उसके बाद कब अक्षत ने खुद को गोली मार ली, परिजनों को पता नहीं चला। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद किया गया है जिसमें अक्षत ने हारुण नगर फुलवारीशरीफ से जुड़े किसी विवाद की बात कही है। अक्षत रेडियंट स्कूल की दसवीं कक्षा का छात्र है। घटनास्थल पर एफएसएल की टीम पहुंच गई है। पुलिस ने पिस्टल को जब्त कर लिया है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet
Verified by MonsterInsights