नवगछिया- नवगछिया थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राज्य मार्ग 31 पर रविवार के दोपहर में संतोश धर्म कांटा के पास अनियंत्रित ट्रेक्टर जो कि चिमनी भट्ठा इधर से आ रहा था. इसी क्रम में वो एनएच पर मकनपुर तरफ आ रहे मोटरसाइकिल को जोड़दार टक्कर मार दिया. जिसमें मोटरसाइकिल पे सवार तीन लोग घायल हो गए. एनएच पर मौजूद स्थानीय लोगों कि मदद से घायलों को अनुमंडल अस्पताल नवगछिया लाया गया.

टैक्टर और मोटरसाइकिल कि टक्कर में तीन घायल, रेफर

,, एनएच 31 संतोश धर्म काटा के पास हुआ घटना

घायलों में खरीक थाना क्षेत्र के लोकमानपुर निवासी सच्चिदानंद मंडल के 35 वर्षीय पुत्र योगेश कुमार के 7 वर्षीय पुत्री गरिमा कामत, और पत्नी खुशबू कामत है जो कि गंभीर रूप से चोटिल है. परिजनों ने बताया कि योगेश अपने ससुराल टीकापट्टी मोटरसाइकिल से आ रहा था आने के क्रम में नवगछिया एनएच 31 संतोश धर्म कांटा के पास अनियंत्रित ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी.

जिसमें मोटरसाइकिल पर सवार तीनो लोग गंभीर रूप से चोटिल हो गए हैं. स्थानीय लोगों ने अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया. जहां अनुमंडल अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर उपचार के लिए भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर किया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *