नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के मुसहरी पट्टी निवासी पिता पुत्र नंदलाल ऋषिदेव एवं उनके पुत्र वीर कुमार ऋषिदेव को नवगछिया पुलिस ने रंगेहाथ 40 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया है. नवगछिया थाना अध्यक्ष सतेन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी

– नवगछिया मुसहरी पट्टी में छापेमारी कर पुलिस ने बरामद किया शराब

कि नवगछिया मुसहरी पट्टी में अवैध रूप से देशी शराब की बिक्री के लिए ले जाया जा रहा है. पुलिस टीम द्वारा मुसहरी पट्टी निवासी नंदलाल ऋषिदेव के घर छापेमारी की गई.

छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो प्लास्टिक के गैलन में 40 लीटर महुआ देशी शराब बरामद किया है और घर के मालिक नंदलाल ऋषि देव एवं उसके पुत्र वीर कुमार ऋषि देव को गिरफ्तार कर लिया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा दिया गया है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *