नवगछिया : नवगछिया न्यायालय कांड के मद्देनजर शनिवार को नवगछिया व्यवहार न्यायालय पहुंचे जिला जल रामश्रेष्ठ राय ने कहा कि न्यायालय की घटना को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है. जब तक पुलिस की छानबीन चल रही है, इस मामले पर कुछ भी बोलना ठीक नहीं होगा. उन्होंने कहा कि घटना में दस्तावेज जलाये गये हैं यह तय है. किस तरह के दस्तावेज जलाये गये हैं, इसका पता लगाया जा रहा है. उम्मीद है सोमवार तक यह पता चल जायेगा कि किस तरह के दस्तावेज जलाये गये हैं.

– सुरक्षा में नहीं होगी चूक, संघ भवन पर भी रहेगी चौकसी

दस्तावेजों से रिकॉर्ड को मिलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि न्यायालय परिसर और अधिवक्ता संघ भवन की सुरक्षा को लेकर वे काफी संजीदा है. न्यायालय की सुरक्षा न्यायालय प्रशासन द्ववारा भी करवाया जा रहा है. इसी क्रम में न्यायालय परिसर से लगे अवैध झुग्गी-झोपड़ियों को हटवा दिया गया है. न्यायालय की सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त नाइट गार्ड की प्रतिनियुक्ति भी की गई है. अपराधियों द्वारा घटना को किस उद्देश्य से अंजाम दिया गया है.

इस संबंध में पूछे जाने पर जिला जज कुछ भी कहने से इनकार किया. उन्होंने कहा कि मकसद के संबंध में कुछ कहने से अनुसंधान प्रभावित होगा. जिला जज ने नवगछिया व्यवहार न्यायालय में सर्वप्रथम कोर्ट संचालित किया फिर विभिन्न न्यायिक पदाधिकारियों से साथ बैठक भी किया. नवगछिया बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र नारायण मिश्र और जयनारायण यादव के साथ भी जिला जज ने बैठक किया. जानकारी मिली है कि जिला जज ने सुरक्षा के बिंदुओं पर विभिन्न न्यायिक पदाधिकारियों और अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों के साथ विस्तार से समीक्षा की है.

न्यायालय के इर्द गिर्द मंडराते रहे कई अवैध कर्मी

शुक्रवार को व्यवहार न्यायालय नवगछिया में कार्य करने वाले अवैध कर्मी नहीं देखे गये थे. शनिवार को भी इस तरह के कर्मियों की मौजूदगी नहीं देखी गयी. लेकिन कुछ कर्मी दिन भर न्यायालय के इर्द गिर्द ही मंडराते देखे गये. मालूम हो कि न्यायालय की घटना के मद्देनजर कुछ स्वेच्छिक कर्मचारियों ने स्वत: ही आना छोड़ दिया.

पुलिस ने बढ़ाया जांच का दायरा, चार हिरासत में

जानकारी मिली है कि नवगछिया पुलिस ने न्यायालय कांड में चार फिर नये लोगों को हिरासत में लेकर पूछ ताछ कर रही है. जानकारी मिली है कि हिरासत में लिये कुछ अपराधी नवगछिया पुलिस जिले के हैं तो कुछ कटिहार के गेराबाड़ी के हैं. हालांकि पुलिस ने हिरासत में लिये जाने की बात की पुष्टि नहीं की है. नवगछिया के थानेदार सत्येंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि पुलिस मामले में अनुसंधान कर रही है. जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जायेगा.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *