इस्माइलपुर अंचल कार्यालय के आरटीपीएस काउंटर पर कर्मचारी दानिश द्वारा ओबीसी प्रमाणपत्र बनाने में पांच सौ रुपये लेने का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा है। एसडीओ मुकेश कुमार ने इस्माइलपुर बीडीओ से वायरल हुए वीडियो की जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।
Total Downloads: 347
एसडीओ ने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषी पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं एसडीओ से लोगों ने नवगछिया आरटीपीएस कार्यालय में भी भ्रष्टाचार होने की बात कही।

इस्माइलपुर अंचल के आरटीपीएस काउन्टर पर बैठे कर्मचारी दानिश द्वारा ओबीसी प्रमाणपत्र बनाने के लिए पांच सौ रुपये मांगने और रुपये कम देने पर कागजात फेंकते हुए वीडियो में रिकार्ड है। आवाज भी सुनाई वीडियो में पड़ रही है। एसडीओ ने कहा कि इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

