नवगछिया : नवगछिया अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ मुकेश कुमार की अध्यक्षता में अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में आपूर्ति एवं अन्य विषयों पर अनुश्रवण समिति के सदस्य अपनी समस्या एवं सुझाव को रखा. बैठक में उपस्थित पूर्व वार्ड पार्षद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि नगर पंचायत के वार्ड 12, 13,14,15,16 एवं 21 में बहुत से अपात्र लाभुक हैं. जिसे रद्द करने की आवश्यकता है. इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी ने संबंधित एमओ को निर्देश दिया कि वैसे लाभुकों की सूची अनुमंडल कार्यालय को उपलब्ध कराएंगे. श्री सिंह ने बताया कि प्रखंड के नगरह पंचायत में आंगनबाड़ी केंद्र का भवन है. इसके बावजूद भी घर में आंगनबाड़ी केंद्र चलाया जाता है.


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

इस संबंध में एसडीओ ने नवगछिया सीडीपीओ को स्थल का निरीक्षण करने एवं आंगनबाड़ी केंद्र भवन में केंद्र चले इस संबंध में कार्रवाई करने का निर्देश दिया. विधायक प्रतिनिधि अशोक दादा ने कहा कि सैदपुर पंचायत में जलमीनार कार्यरत नहीं है. जिस कारण पेयजल की समस्या है. इस संबंध में पीएचईडी विभाग के सहायक अभियंता ने बताया कि पाइप लाइन जाम होने के कारण पेयजल आपूर्ति बाधित था. जिसे ठीक कर दिया गया है. वर्तमान में सप्लाई हो रही है. पानी की समस्या ना हो इसके लिए अलग से बोरिंग कराया जाएगा. इस्माइलपुर जिला परिषद विपीन मंडल ने बताया कि नारायणपुर लक्ष्मीपुर में सात निश्चय योजना के अंतर्गत शौचालय निर्माण में कुछ व्यक्तियों द्वारा अपने खर्च पर बना दिया गया है.

लेकिन अब तक राशि का भुगतान नहीं कराया गया. इस्माइलपुर प्रखंड अंतर्गत बिजली विभाग द्वारा बिजली का कनेक्शन दिया गया है. लेकिन मीटर नहीं लगाया गया. सीडीपीओ कार्यालय बंद रहता है. एसडीओ ने सीडीपीओ इस्माइलपुर को प्रतिदिन कार्यालय खोलने का निर्देश दिया. वही पारसनाथ साहू नेता के खगड़ा पंचायत में आंगनबाड़ी केंद्र बना हुआ है लेकिन आंगनबाड़ी केंद्र कार्यरत नहीं है. इस संबंध में एसडीओ ने एसडीपीओ को स्थलीय जांच कर आंगनवाड़ी केंद्र चालू करने की दिशा में कारवाई करने का निर्देश दिया साथ ही सीडीपीओ को नियमित रूप से आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण करने का निर्देश दिया.

वहीं बिरेन्द्र सिंह व अशोक दादा ने संयुक्त रूप से अनुमंडल कि कई सड़क जर्जर होने की जानकारी देते हुए उसकी मरम्मती अनिवार्य होने की बात कही. उन्होंने बताया की लत्तीपाकर से अभिया बाजार, थाना चौक से रिंग बांध तक सड़क की स्थिति जर्जर है. साहू परवत्ता से तेतरी दुर्गा स्थान रोड का चौड़ीकरण की आवश्यकता है. एन एच 31 से रसलपुर ढाला, श्रीपुर, केलाबाड़ी से 519 सड़क की स्थिति जर्जर है. इस संबंध में एसडीओ ने अविलंब सड़क की मरम्मती करने का निर्देश विभाग के पदाधिकारी को दिया.

बैठक में जनप्रतिनिधियों ने बिजली की समस्या को भी उठाया. नारायणपुर प्रखंड प्रमुख ने नारायणपुर एवं अन्य जगहों पर बिजली बिल में गड़बड़ी में सुधार एवं नए कनेक्शन हेतु शिविर लगाने का अनुरोध किया. जिस पर अनुमंडल पदाधिकारी ने सहायक अभियंता बिजली विभाग को शिविर लगाकर ऐसे मामलों का निष्पादन करने का निर्देश दिया. बैठक में जनप्रतिनिधियों ने पेयजल की समस्याओं से अब से भी अवगत कराया. पीएचईडी विभाग के सहायक अभियंता ने बताया कि नवगछिया में लगभग 400 चापाकल खराब है. जिस पर अनुमंडल पदाधिकारी ने एक माह के अंदर मानसून से पहले खराब चापाकल को ठीक करने का निर्देश दिया है.

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet