बिहार के हाजीपुर में एक रेलवे इंजीनियर के पकडु़आ विवाह का मामला प्रकाश में आया है। वैशाली जिले के जंदाहा थाने के सलहा पावर हाउस के समीप से शनिवार की रात समस्तीपुर डीजल शेड में कार्यरत सेक्शन इंजीनियर दुर्गा शरण का अपहरण करने के बाद पिस्‍टल के बल पर जबरन शादी करा दी गई। रविवार की सुबह पुलिस ने जुड़ावनपुर थाने के राघोपुर पश्चिमी इलाके से इंजीनियर को बरामद कर लिया। लेकिन, तब तक उसकी शादी संपन्न हो चुकी थी। पकड़उवा विवाह में लड़के का अपहरण कर उसकी लड़की से जबरन शादी करा दी जाती है।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

देर रात घर लौटते वक्‍त किया अपहरण

जानकारी के अनुसार शनिवार की रात समस्तीपुर रेल मंडल के डीजल शेड में कार्यरत सीनियर सेक्शन इंजीनियर दुर्गा शरण अपने साथी बख्तियारपुर के रहने वाले इंजीनियर सौरव के साथ बाइक से घर बिदुपुर लौट रहे थे। जैसे ही वे जंदाहा सलहा पावर हाउस के समीप पहुंचे कि दो बाइक व बोलेरो पर सवार अपहर्ताओं ने ओवरटेकर बाइक रोक ली। दोनों की आंख में मिर्च पाउडर डाल दुर्गाशरण का अपहरण कर लिया।

अपहर्ता इंजीनियर को अगवा कर बोलेरो से ले गए।

मां ने दर्ज कराई नामजद एफआइआर

इंजीनियर के मित्र सौरव ने तत्काल इसकी सूचना जंदाहा थाना पुलिस को दे दी। इसके बाद इंजीनियर की मां वीणा कुमारी परिजनों संग बिदुपुर थाने पहुंचीं। उन्होंने धमौन के अरविंद राय, मथुरा के सुरेन्द्र सिंह, मुकुल कुमार एव चांदपुरा सैदाबाद के अनिल राय सहित आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध अपहरण का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई।

रात में ही सक्रिय हुई पुलिस

इंजीनियर के अपहरण की सूचना मिलते ही समस्तीपुर रेल मंडल में हड़कंप मच गया था। समस्तीपुर रेल मंडल के आरपीएफ कमांडेंट विजय प्रकाश पंडित ने वैशाली एसपी से बात की तो जंदाहा पुलिस रात में ही बरामदगी के लिए सक्रिय हो गई।

अगली सुबह विवाह के बाद मिले इंजीनियर

पुलिस ने रविवार को इंजीनियर को जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र के राघोपुर पश्चिमी गांव स्थित कामेश्वर सिंह के घर से बरामद किया। लेकिन, तब तक अपहर्ता उसकी शादी अरविंद राय की पुत्री प्रियंका से करा चुके थे।

पुलिस ने दोनों को अभिरक्षा में ले लिया है। इंजीनियर दुर्गाशरण जबर्दस्ती शादी करने का आरोप लगा रहे हैं। दुर्गाशरण के साथ मारपीट भी की गई है।

दुल्‍हन ने बताई पुरानी पहचान की बात

मामले में नया मोड़ तब आया जब दुल्‍हन प्रियंका ने इंजीनियर दूल्‍हे से पुरानी जान-पहचान बता कही। उसने बताया कि इंजीनियर ने शादी के नाम पर पैसों की मांग की और उससे किनारा करना शुरू कर दिया था।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet