अपने डांस से रातों रात फेमस हुए डब्बू अंकल यानी प्रोफेसर संजीव श्रीवास्तव के साले कुशाग्र श्रीवास्तव को एक युवक ने गोली मार दी। उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। आरोपी को वहां मौजूद लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है।

जानकारी मिली है कि आरोपी चोरी के इरादे से घर में घुसे थे। तभी उन्होंने कुशाग्र को गोली मार दी। वहीं, पड़ौसियों की माने तो कुशाग्र को जानबूझकर गोली मारी गई। पुलिस ने फिलहाल मामले की जांच शुरु कर दी है। ये मामला रेकी का भी माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें-जब फ्रांस की जीत पर बधाई देने की वजह से ट्रोल हो गई किरण बेदी

मामले के खुलासे के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरे का सहारा लिया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। इस घटना के बाद डब्बू अंकल यानी संजीव श्रीवास्तव पूरे परिवार के साथ कुशाग्र से मिलने के लिए विदिशा से ग्वालियर रवाना हो गए हैं।

कुशाग्र की शादी ने किया डब्बू अंकल को फेमस

आपको बता दें कि डब्बू अंकल अपने इसी साले की शादी में डांस करके इतना फेमस हो गए। उनके डांस के वीडियो इतने वायरल हो गए कि उन्हें सलमान खान, सुनील शेट्टी और गोविंदा से मिलने का मौका भी मिला। जाहिर है कि डब्बू अंकल गोविंदा के बहुत बड़े फैन है।

मध्य प्रदेश के विदिशा के रहने वाले डब्बू अंकल को सुनील शेट्टी ने खुद मुंबई बुलाया था और उनसे मुलाकात की थी। सुनील शेट्टी ने उनसे पहली मुलाकात में कहा था कि वे उनके लिए कुछ बड़ा प्लान कर रहे हैं। अगर सबकुछ ठीक रहा तो संजीव फिल्म ‘हेराफेरी 3’ में सुनील शेट्टी और अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन पर नजर आ सकते हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *