नवगछिया : संगठन जिला नवगछिया के युवा जदयू की बैठक रविवार को राजश्री धर्मशाला में आयोजित हुई. इस बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष सह कोषाध्यक्ष रजनीकांत राय और बैठक का युवा जदयू जिला प्रवक्ता सह मीडिया संयोजक रवि कुमार ने किया. इस बैठक में जिलाध्यक्ष सोनू जायसवाल ने संगठन विस्तार करते हुए सुभाष चौधरी को जिला उपाध्यक्ष और फैयाज को जिला महासचिव मनोनीत किया.
Total Downloads: 192
इस बैठक में प्रत्येक प्रखंड में बैठक करने और प्रदेश अध्यक्ष के आदेशानुसार प्रत्येक बूथ पर एक यूथ को सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक पंचायत का दौरा करने का निर्णय लिया गया. 24 जुलाई को प्रदेश कार्यालय प्रभारी परमहंस कुमार और नवगछिया संगठन जिला प्रभारी जनाब शमीम इकबाल साहब के नवगछिया दौरे को मद्देनजर रखते हुए जमीनी स्तर पर जन संपर्क कायम करने का भी निर्णय लिया गया.

इस मौके पर युवा जदयू जिलाध्यक्ष सोनू जायसवाल, उपाध्यक्ष रजनीकांत राय, उपाध्यक्ष हिमांशु भगत, मुख्य प्रवक्ता रवि कुमार, प्रवक्ता प्रशांत कुमार कन्हैया, रंगरा प्रखंड अध्यक्ष पवन सिंह, गोपालपुर प्रखंड अध्यक्ष शिव शंकर कुमार सिंह, नगर अध्यक्ष इफ्तिखार ,कृष्णा कुमार, सुभाष कुमार इत्यादि मौजूद थे.

