नवगछिया: जनता दल यूनाइटेड संगठन जिला नवगछिया की बैठक मंगलवार को मारवाड़ी धर्मशाला में जदयू जिलाध्यक्ष चंदेश्वरी सिंह निषाद की अध्यक्षता में आयोजित हुई । इस बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव सह जोनल प्रभारी परमहंस कुमार और नवगछिया संगठन जिला प्रभारी जनाब शमीम इकबाल साहब ने शिरकत किया।

जोनल प्रभारी परमहंस कुमार के द्वारा नवगछिया संगठन जिला के प्रत्येक प्रखंड में संगठन की स्थिति की समीक्षा की गई । इसके उपरांत निर्देश जारी किया गया कि सभी प्रखंड अध्यक्ष 15 अगस्त तक अपने प्रखंड में बैठक करेंगे जिसमें जिलाध्यक्ष के साथ राज्यपरिषद के सदस्य अपने विधानसभा क्षेत्र के प्रखंड के बैठक में संगठन की समीक्षा करेंगे ।

साथ ही प्रखंड प्रभारी और पंचायत प्रभारी की नियुक्ति की जायेगी जो अपने-अपने क्षेत्र में संगठन की मजबूती के लिए जिम्मेदार होंगे । बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती के लिए बूथ लेवल एजेंट की नियुक्ति और बूथ कमिटी का सख्त निर्देश दिया गया है ।

इस बैठक में प्रदेश महासचिव सह जोनल प्रभारी परमहंस कुमार, नवगछिया संगठन जिला प्रभारी जनाब शमीम इकबाल साहब, जिलाध्यक्ष चंदेश्वरी सिंह निषाद, जिला उपाध्यक्ष अजीत कुमार पटेल , जिला उपाध्यक्ष विमलदेव राय, राज्य परिषद् सदस्य अशोक दादा व बुलंजी चौधरी, सभी प्रखंड अध्यक्ष, जिलाकार्यकारिणी सदस्य इत्यादि मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *