नवगछिया : नवगछिया में सोमवार को देर शाम एक स्कार्पियो के धक्के से एक बाढ़ पीड़ित की भैंस की मौत हो जाने के बाद बाढ़ पीड़ितों ने जाह्नवी चौक के पर करीब एक घंटा तक सड़क पर आवागमन को बाधित कर दिया. पुलिस पदाधिकारियों द्वारा समझने बुझाने के बाद पीड़ितों ने जाम हटाया. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्कार्पियो को जब्त कर परवत्ता थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली है. इधर रंगरा तीनटेंगा दक्षिण के बाढ़ पीड़ितों ने राहत मुआवजा के लिए रंगरा चौक पर प्रखंड कार्यालय के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग को डेढ़ घंटे तक जाम रखा. प्रशासनिक पदाधिकारियों द्वारा समझानें और मुआवजा देने के आश्वाशन के बाद पीड़ितों ने जाम हटाया.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 47
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
