बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी गायक निक जोनस से सगाई कर ली है। दोनों काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। प्रियंका ने 18 जुलाई को अपने 36वें जन्मदिन पर लंदन में इसकी सेरेमनी की थी, लेकिन इसकी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई। प्रियंका की बुआ कामिनी चोपड़ा हांडा ने दैनिक भास्कर से बात करते हुए सगाई की पुष्टि की।

कामिनी ने बताया, ”हम सब दोनों के फैसले से काफी खुश हैं। 18 जुलाई को सभी लोग प्रियंका के घर पर ही मौजूद थे। इससे पहले सभी लोग निक के घर अमेरिका गए थे। जल्द ही दोनों की शादी की तारीख भी तय हो जाएगी।” इससे पहले फिल्म मैगजीन फिल्मफेयर ने जून में यह दावा किया था कि प्रियंका निक से एक महीने के अंदर सगाई कर लेंगी।

भारत में नहीं करेंगी काम: डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने शुक्रवार को ट्वीट किया, ”प्रियंका ने फिल्म ‘भारत’ में काम न करने का फैसला किया है। उन्होंने निजी कारणों के चलते ये फैसला लिया है। टीम भारत की ओर से प्रियंका को ढेर सारा प्यार।”

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *