अली अब्बास जफर के मेगा प्रोजेक्ट ‘भारत’ की लीड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अचानक फिल्म को छोड़कर सभी को चौंका दिया। फिल्म के निर्देशक अली अब्बास जफर ने खुद ट्वीट कर इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि प्रियंका अब उनके इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं है। भले ही डायरेक्टर ने इस पूरे घटनाक्रम को सामान्य बनाने की कोशिश की है लेकिन फिल्म के प्रोड्यूसर के बयान से ऐसा नहीं लगता।

प्रियंका चोपड़ा और सलमान खान ‘भारत’ में लीड रोल में काम करेंगे यह खबर लगातार सुर्खियों में थी, लेकिन इस बारे में बज क्रिएट हो जाने के बाद प्रियंका का बैकआउट करना प्रोड्यूसर को पसंद नहीं आया है। यूं अचानक इस फिल्म से बैकआउट कर लेने को फिल्म के प्रोड्यूसर निखिल नमित ने ‘अनप्रोफेश्नल’ बताया है।

दरअसल, सलमान खान की बहन अलवीरा के पति अतुल अग्निहोत्री की कंपनी रील लाइफ प्रोडक्शंस फिल्म ‘भारत’ को प्रोड्यूस कर रही है और निखिल इस कंपनी के सीईओ हैं।

मिड-डे से बातचीत में निखिल ने कहा, ‘प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि वह अपनी सगाई के चलते ‘भारत’ छोड़ रही हैं। जबकि उन्होंने दो दिन की शूटिंग भी कर ली थी। किसी भी फिल्म को इस तरह छोड़ देना गैर जिम्मेदाराना रवैया है।’

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *