सदर थाना क्षेत्र के बरियातू रोड स्थित श्री वृंदा रेसिडेंसी में सेक्स रैकेट चलाए जाने की सूचना पर सदर थाने की पुलिस ने छापेमारी की। लेकिन छापेमारी के दौरान पकड़े गए युवक-युवतियां कॉलेज के छात्र निकले, जो अपार्टमेन्ट में आकर अश्लील हरकत किया करते थे। सभी प्रेमी जोड़े ऑनलाइन एप ओयो से कमरे बुक कर अय्याशी किया करते थे।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

बता दें कि सभी पकड़े गए युवक-युवतियां रांची के अलग-अलग प्रतिष्ठित कॅालेजों के छात्र निकले। कई तो रांची के नामचीन घरों के बच्चे निकले। सभी बालिग थे और अपने मर्जी से कमरा बुक कर अय्याशी कर रहे थे। पकड़े गए सभी की उम्र 20 वर्ष से अधिक की थी।

सभी प्रतिष्ठित कॉलेज के स्टूडेंट
इनमें दो मारवाड़ी कॉलेज के छात्रा, एक रांची विमेंस कॉलेज की छात्रा, एक छात्र-छात्रा बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के हैं। इसके अलावा एक बीआईटी मेसरा के इंजीनियरिंग कॉलेज का छात्र, एक संत जेवियर में दाखिला लेने वाला था और एक अन्य युवक मारवाड़ी कॉलेज का छात्र था। सभी अच्छे परिवार से संबंध रखते हैं। सभी से पूछताछ की गई, इसके बाद अभिभावाकों को जानकारी देकर और कुछ के अभिभावकों को बुलाकर रात में छोड़ दिया गया। सभी को चेतावनी देकर पीआर बांड भी लिखवाया गया।

चेहरा छिपाती युवती

अपार्टमेंट के लोगों के शिकायत की जांच
इधर, अपार्टमेंट में रहने वालों की शिकायत की पुलिस जांच कर रही है। संबंधित जांच रिपोर्ट को पुलिस को नगर निगम को सौंप देगी। वहीं पुलिस सराय एक्ट के नियमों का उल्लंघन का मामला भी दर्ज कर सकती है। हालांकि पुलिस अब तक किसी निष्कर्ष तक नहीं हो पहुंची है।

आवासीय फ्लैट के व्यवसायिक इस्तेमाल के विवाद में सामने आया मामला
दरअसल, श्री वृंदा रेसिडेंसी एक आवासीय अपार्टमेंट है। इसका व्यवसायिक इस्तेमाल कर बिल्डर दूसरे और तीसरे तल्ले में ओयो कंपनी से जुड़कर होटल का संचालन कर रहे थे। इसे लेकर विवाद चल रहा था। अपार्टमेंट में रहने वाले रंजीत कुमार सिंह ने निगम को लिखित शिकायत की थी।

अपार्टमेंट में करीब 35 परिवार रहते हैं
वहीं, इसपर कार्रवाई नहीं होने पर रविवार को पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने वहां छापेमारी की तो चार प्रेमी जोड़े पकड़े गए। रंजीत सिंह ने बताया कि अपार्टमेंट के फ्लैट को मोर्या कंपनी ने ले रखा है। बिल्डर एक आईएएस के रिश्तेदार हैं। अपार्टमेंट में करीब 35 परिवार रहते हैं।

पकड़े गए युवक-युवतियां

एक जोड़े के कमरे से मिली शराब और आपत्तिजनक सामान
पुलिस छापेमारी के दौरान अपार्टमेंट के कमरे में गई तो वहां एक जोड़ा अर्धनग्न अवस्था में मिला। कमरे में से एक दर्जन से अधिक आपत्तिजनक सामान और एक शराब की बोतल मिली। छापेमारी के दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने बड़ी मुश्किल से पकड़ी गई लड़की को कपड़े पहनाए।

छापेमारी के दौरान अफरा-तफरी, चेहरा छिपाती रहीं युवतियां
छापेमारी के दौरान होटल में अफरा-तफरी मच गई थी। पुलिस और मीडियाकर्मियों को देख सभी चेहरे छिपा रहे थे। उनका कहना था कि हमारे निजी जीवन पर खलल डालते हुए आप तस्वीरें नहीं ले सकते। कोई कह रही थी तस्वीरें लेकर हमें जलील न करें।

गलत काम करने के लिए कर रहे थे अपार्टमेंट का यूज
इधर, पूरे मामले पर रांची के एसएसपी अनीश गुप्ता ने बताया कि सभी हिरासत में लिए गए छात्र-छात्राओं को उनके परिजनों को बुलाकर सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया गया है। पहले यह बात आई थी कि अपार्टमेंट में सेक्स रैकेट का संचालन किया जा रहा है, लेकिन जांच में यह बात गलत निकली। कुछ छात्र-छात्राएं अपार्टमेंट का यूज गलत काम करने के लिए कर रहे थे।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet
Verified by MonsterInsights