लगातार हो रही बारिश अगले 24 घंटों में बिहार के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। पटना समेत बिहार के कई जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है। बता दें कि पिछले कई दिनों से लगातार हो रही वर्षा लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है।
जानकारी के अनुसार, मौसम विभाग द्वारा जारी एक बुलेटिन में चेतावनी दी गई है। बादलों का हुजूम अगले 3 दिनों तक बिहार व आसपास के राज्य पर ही मंडराता दिखेगा। इंद्र देव की यह कृपा खास तौर पर बिहार को प्रभावित करेगी।

बिहार के अलावा ये चेतावनी उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बंगाल और सिक्किम के लिए भी जारी की गई है। साथ ही ये चेतावनी एक अगस्त तक के लिए है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि 2 अगस्त को स्थिति में सुधार आ सकती है।


