नवगछिया : नवगछिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लेखापाल भागलपुर जिले के मोजाहिदपुर निवासी मो नजर इमाम पर नवगछिया पीएचसी प्रभारी डॉ विजय प्रकाश राय ने सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, लेखा कक्ष में ताला लगाकर रखने एवं जनहित के विरुद्ध आचरण रखने का आरोप लगाते हुए नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. दर्ज प्राथमिकी में पीएचसी प्रभारी ने बताया है कि पिछले दो माह से लेखापाल मो नजर इमाम पीएचसी के लेखा कार्यालय में ताला लगाकर रखे हैं और लगातार कार्यालय भी नहीं आ रहे हैं. इस संबंध में लगातार पत्राचार के बावजूद उन्होंने इस संबंध में कोई जवाब नहीं दिया ना ही कार्यालय का ताला खोलकर कार्यालय को संचालित करने का कार्य किया.

– सरकारी कार्य मे बाधा, लेखा कक्ष में ताला लगा कर रखने एव जनहित कार्य को प्रभावित करने का आरोप

– सिविल सर्जन के निर्देश पर पीएचसी प्रभारी ने दर्ज कराई प्राथमिकी

उनके इस आचरण से लगातार वरीय पदाधिकारी को अवगत कराया गया था. इस संबंध में वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. डॉ श्री राय ने बताया है कि लेखापाल मो नजर इमाम के द्वारा कार्यालय बंद रहने के कारण जननी बाल सुरक्षा, आशा कार्यकर्ताओं का लाभ, जनहित संबंधित कार्य कर्मियों का मानदेय एवं टीका कर्मियों का भुगतान पिछले 3 माह से बाधित है. उन्होंने बताया कि 22 मई से मो नजर इमाम द्वारा कार्यालय का ताला नहीं खोला जा रहा है.

22 मई को मो नजर इमाम ने जानकारी दिया था कि उनके कार्यालय का ताला नहीं खुल रहा है. उनके ताले से कोई छेड़छाड़ की गई है. इस संबंध में उन्हें नवगछिया थाना को सूचित कर ताला खोलने का निर्देश दिया लेकिन उनके द्वारा इस संबंध में बिना कुछ किए चले गए. उसके बाद वे कार्यालय नहीं आए. इसके बाद लगातार पत्राचार किया गया लेकिन वे नहीं आए. कार्यालय बंद रखने एवं कार्यालय नहीं आने के पीछे वित्तीय अनियमितता या कार्यालय के दस्तावेज के इधर उधर होने की आशंका पीएचसी प्रभारी ने व्यक्त की है

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *