कोतवाली थाना क्षेत्र के खलीफाबाग चौक के पास रोड किनारे चूड़ी बेचने वाला मो नसीफ़ अली सोमवार से लापता है। परिजन ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 360
नसीफ़ की पत्नी ने कहा है कि उसके पति ने सोमवार को दोपहर में कॉल कर बताया कि उसके दुकान पर चार लड़के आये थे। उन लोगों ने दुकान का सामान इधर-उधर फेंक दिया।

पत्नी का यह भी कहना है कि तातारपुर के मिस्टर मियां ने उसके पति से एक लाख रुपए रंगदारी मांगी थी। पैसे नही देने पर उसने अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। नसीफ मूल रूप से यूपी का रहने वाला है, यहाँ मोजाहिदपुर में किराए पर रहता है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

