शहर में भारी बादलों ने बुधवार को डेरा जमा लिया। शहर में साइक्लोनिक प्रेशर भी विकसित हो रहा है। ऐसे में अगले दो दिनों तक कभी भी शहर में तेज आंधी व बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इसकी चेतावनी भी जारी की है।

मौसम विभाग के वैज्ञानिकों की मानें तो गुरुवार और शुक्रवार को शहर का मौसम खराब हो सकता है। गुरुवार को शहर में 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। बुधवार को दिन भर काले बादल छाए रहे।

बारह बजे से दो बजे के बीच धूप निकली। मगर उसके बाद काले बादलों ने सूरज को पूरी तरह से ढक लिया। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस अौर न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *