नवगछिया : रंगरा थाना क्षेत्र के सधुआ गांव में बहन से मिलने आए किशोर की समीप के कोसी नदी में डूबने से मौत हो गई. मृतक किशोर की पहचान खगड़िया जिले के पसराहा थाना क्षेत्र के बसुआ निवासी छेदीनंद साह के 17 वर्षीय पुत्र गौरव कुमार के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि गौरव 2 दिन पूर्व सधुआ गांव स्थित अपने बहन से मिलने के लिए आया हुआ था. शुक्रवार की दोपहर में वे शौच करने के लिए समीप के कोशी नदी के किनारे गया था.


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

शौच करने के क्रम में ही उनका पैर फिसल गया और वह नदी में गिर गया. जिससे कि नदी की करंट की चपेट में आकर डूब कर उनकी मौत हो गई. घटना के बाद किनारे पर मौजूद अन्य लोगों ने शोर मचाते हुए उसे बचाने का काफी प्रयास किया मगर वह तब तक नदी की तेज करंट की चपेट में आ गए थे.

मौजूद लोगों ने इसकी सूचना उनके बहन के घर पर दी. डूबने की सूचना मिलते ही गाँव से दर्जनों लोग दौरे. ग्रामीणों की मदद से काफी खोजबीन के बाद शव को सौ मीटर की दूरी पर निकाला गया. आनन-फानन में उसे समीप के रंगरा स्थित स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. मगर वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया. इस बाबत रंगरा थाने में यूडी केस दर्ज किया गया है. वहीं दूसरी ओर घटना के बाद मृतक के परिजनों के बीच हहाकार मचा हुआ है. खगड़िया स्थित घर से पहुंचे मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है.

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet
Verified by MonsterInsights