गोपालपुर : नवगछिया अनुमंडल के विभिन्न प्रखंडों में लाखों रुपये की लागत से बनाया गया पंचायत सरकार भवन सफेद हाथी साबित हो रहा है. मिली जानकारी के अनुसार इस्माइलपुर प्रखंड के लक्ष्मीपुर में पंचायत सरकार भवन का निर्माण कार्य भी पूरा नहीं हुआ है.

लेकिन भवन क्षतिग्रस्त होना शुरु हो गया है. रंगरा चौक प्रखंड के मुरली पंचायत में भी पंचायत सरकार भवन का निर्माण पिछले कई वर्ष पूर्व किया गया है. गोपालपुर प्रखंड के तिनटंगा करारी पंचायत में 66 लाख रुपये की लागत से पंचायत सरकार भवन का निर्माण साल भर पूर्व ही पूरा हो गया.

मुखिया गिरिधारी पासवान ने बताया कि पंचायत सरकार भवन में ताला लगे रहने के कारण पंचायत का अभिलेख आदि रखने व पंचायत का कार्य निष्पादन करने में काफी कठिनाई होती है. बीडीओ प्रियंका ने बताया कि पंचायत सरकार भवन हैंड ओवर नहीं किया गया है.इसके लिये वरीय अधिकारियों को लिखित जानकारी दी गई है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu