नवगछिया: सावन की दूसरी सोमवारी पर बिहपुर प्रखंड के मड़वा गांव स्थित महादेव बाबा ब्रजलेश्वरनाथ महादेव पर 25 हजार से अधिक शिवभक्त जलार्पण करेंगे। इसके लिए बिहपुर क्षेत्र सहित दूसरे जिलों के डाकबम जल उठाने के लिए रविवार शाम तक सुल्तानगंज के अगुवानी गंगा घाट पहुंच गये थे। इस कारण बोलबम एवं हरहर महादेव के जयकारों से इलाका गूंजता रहा।
Total Downloads: 119
शिवभक्त डीजे एवं गाजे-बाजे के साथ झूमते हूए अगुवानी घाट की तरफ निकले। वहीं बड़ी संख्या में शिवभक्त ट्रेन, बस एवं मोटरसाइकिल से भी रवाना हुए। मंदिर ट्रस्ट कमेटी के सदस्य विलास कुंवर, संजीव कलाकार एवं मुकेश झा ने बताया कि अगुवानी गंगा घाट बोलबम के जयकारों और भक्ति गीत से गूंज रहा है।

शिवभक्तों के देर शाम तक अगुवानी गंगा घाट पहुंचने का सिलसिला जारी था। ब्रजलेश्वरनाथ धाम पहुंचने वाले शिवभक्त की सुरक्षा को लेकर झंडापुर ओपी पुलिस के महिला एवं पुरुष जवान सादे कपड़ों में मंदिर के बाहर रहेंगे।

