नवगछिया : मिनी देवघर के नाम से प्रसिद्ध मड़वा के बाबा बृजेश्वर धाम मंदिर के नाम से अंगिका भाषा में एल्बम चलो ए भौजी मरवा के मेला का लोकार्पण नवगछिया के पंचमुखी बालाजी धाम मंदिर में किया गया. एल्बम के गायक बरुण ने बताया कि कि यह एल्बम सुप्रसिद्ध मड़वा धाम के बाबा भोलेनाथ के नाम से है और जिसका मकसद है कि हर वर्ष प्रत्येक वर्ष लाखों मिनी डाक बम आते हैं और इनकी संख्या बढ़ती जा रही है

यह सुप्रसिद्ध धरोहर राज्य और राजकीय सम्मान में आए इसके लिए अंगिका भाषा में इस गाने का लिखा और गाया गया है. मौके पर गायक ने बताया कि इस एल्बम जो द म्यूजिक वर्ल्ड नामक रिकॉर्डिंग स्टूडियो द्वारा प्रस्तुत की गई है

जिसके गीतकार नवगछिया के प्रसिद्ध गीतकार ऋषभ मिश्रा कृष्णा है. एलबम के लोकार्पण पर पंडित सरोज भारद्वाज, पंडित नंदलाल तिवारी के मंत्रोचारण के साथ हुआ.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *