जदयू विधायक बीमा भारती के बेटे की मौत अब मिस्ट्री बनती जा रही है। इस मामले में एक बड़ा खुलासा सामने आया है। एसआईटी की जांच में पता चला कि दीपक की हत्या नहीं हुई थी। उसकी मौत ट्रेन की चपेट में आने की वजह से हुई थी। इस खुलासे में दीपक के दोस्तों ने कई अहम राज खोले हैं। इससे जांच का रूख ही बदल गया।

दरअसल, दीपक रात में जिस दोस्त के यहां लॉज में रुका था वहां रात में पार्टी हुई थी। पार्टी करते-करते रात के बारह बज गए। उनका सिगरेट भी खत्म हो गया था। जिसके बाद सिगरेट पीने की तलब से सभी दोस्त रात में पैदल ही सिगरेट की खोज में निकले। रात होने के कारण इलाके के सिगरेट की दुकाने बंद हो चुकी थी। इस दौरान सभी युवकों ने पुलिस को आते देखा। पुलिस को देखते ही सभी भाग खड़े हुए।

दोस्तों को मालूम था मौत का राज

पुलिस पुलिस को चकमा देते हुए सभी रेलवे ट्रैक पार कर पुरानी बाइपास आ गए। इस दौरान दीपक व दो अन्य युवक ट्रैक की ओर भागे। इसी बीच ट्रेन आ गई और दीपक ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। पूछताछ में खुलासा हुआ कि इस घटना की जानकारी दीपक के दोस्तों को थी।

पकड़े जाने का था डर

जानकारी के मुताबिक पार्टी में युवकों ने कुछ प्रतिबंधित सामान खाया-पिया गया था जिससे विधायक के बेटे और उसके दोस्तों को गिरफ्तारी का डर था। पुलिस ने जब हिरासत में लिए गए दीपक के दोस्त मृत्युंजय, रितिक और विकास से सख्ती से पूछताछ की तो सबकुछ सामने आ गया। एसआईटी ने उन जवानों से भी पूछताछ की जिन्होंने इन सभी को खदेड़ा था।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *