नवगछिया : सावन माह की दूसरी सोमवारी के मौके पर शिव भक्तों ने भगवान भोले का जलाभिषेक किया. सोमवार की अहले सुबह से ही नवगछिया सहित आसपास के इलाके के शिवालयों में शिव भक्त पहुंचने लगे थे.

शिवालयों में शिव भक्तों द्वारा लगाए जा रहे हर हर महादेव, बम बम भोले के नारे से गुंजायमान हो रहा था. नवगछिया के गौशाला परिसर स्थित जगतपति नाथ महादेव मंदिर में शिव भक्तों ने भगवान भोले का जलाभिषेक किया. वहीं जहान्वी चौक स्थित जहान्वी गंगा घाट पर सावन की दूसरी सोमवारी के अवसर पर गंगा स्नान के लिए हजारों की संख्या में शिव भक्तों ने गंगा स्नान किया.

गंगा स्नान के बाद शिव जल भरकर विभिन्न शिवालय में जलाभिषेक के लिए प्रस्थान किए जहान्वी गंगा घाट से बड़ी संख्या में शिव भक्त बिहपुर के मड़वा बाबा ब्रजलेश्वर नाथ धाम, मधेपुरा के सिंघेश्वर स्थान एवं नवगछिया के जगतपति नाथ महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचे हुए थे. नवगछिया के जगतपति नाथ महादेव मंदिर संध्या समय भगवान महादेव का भव्य श्रृंगार पूजा किया गया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *