नारायणपुर – एलएनबीजे महिला कालेज भ्रमरपुर में पंन्द्रह दिवसीय एनएसएस शिविर में स्वच्छता पखवाड़े के तहत नगड़पारा पुरब पंचायत के सतियारा गांव के गली मुहल्ले में स्वच्छता अभियान चला साफ सफाई की.वहीं एनएसएस पदाधिकारी बसंत कुमार मिश्रा ने स्वच्छता को लेकर सतियारा गांव को गोद लेने की बात कही.

साथ ही मुखिया प्रतिनिधि मुन्ना मिश्र व वार्ड सदस्य से मिलकर सतियारा में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत गली मुहल्ले में जल, नल, नाली, सड़क,बिजली एवं घर घर शोचालय निर्माण में बल देने की बात कही.

वहीं प्राचार्य प्रो.राजीव रंजन झा ने ग्रामीणों को गंदगी एवं स्वच्छता को लेकर जानकारी दी. मौके पर प्रो.सत्यनारायण झा, प्रो.सुदीप झा,प्रो.रमेश कुमार, प्रो.राजीव कु.मिश्र उर्फ कन्हैया झा, डा.अजीत झा, दिलीप झा, काजल, लूसिता, अंशुप्रिया, अंजली, निधि, सोनम, शालू, स्नैहा सहित अन्य छात्रा मौजूद थी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *